अनार का सेवन करने से होता है

 मोती जैसे लाल रंग के छोटे और रसदार अनार के दानों को देखते ही मुंह में उसके मीठे स्वाद का एहसास होने लगता है। यह फल सिर्फ स्वाद से भरपूर ही नहीं है, बल्कि कई औषधीय गुणों की खान भी है। इन खूबियों के कारण ही कई गंभीर बीमारियों से बचने के लिए इसे इस्तेमाल में लाने की सलाह दी जाती है। बेशक, अनार व उसके रस का सेवन करने से स्वस्थ रहा जा सकता है 

अनाज में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का विशेष गुण होता है. हर रोज अनार का जूस पीने से चेहरे पर निखार आता है. साथ ही ये कील-मुंहासों की समस्या में भी फायदेमंद है। खास बात ये भी है कि इसका स्वाद काफी अच्छा होता है. जिस वजह से बच्चे भी आराम से इसे खा लेते हैं. ये फाइबर, विटामिन सी और के का एक बहुत अच्छा माध्यम है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भी ढ़ेरों फायदे हैं.अनार के छोटे-छोटे दानों में रस भरा होता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एक ऐसा फल है जिसके बीज और छिलके में भी कई गुण होते हैं. अनार का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों में बचाव होता है. ये कैंसर होने की आशंका से भी बचाता है. इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और सेक्स लाइफ को भी खुशहाल बनाता है.

अब सीधा मुद्दे पर आते हैं और अनार से जुड़ी हर-छोटी बड़ी जानकारी हासिल करते हैं:-


हृदय रोग:-

अनार में चूंकि एंटीऑक्सीडेट्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं, इसलिए इसे हृदय के लिए बहुत ही बेहतरीन फल माना जाता है। अनार के फायदे अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने में और बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर गिराने में मिलता है। इस वजह से हृदय के लिए यह लाभकारी साबित होता है। यह सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में सहायक होता है। अनार के सेवन से तनाव में कमी आती है और कोशिकाओं को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचती।

पाचन तंत्र:-

चूंकि अनार में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए यह पाचन तंत्र के लिए बेहतरीन फल है। विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स शरीर में मौजूद वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने का काम करता है। अनार में फाइबर व अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो अच्छे पाचन तंत्र के लिए जरूरी हैं। साथ ही कब्ज़ की परेशानी से भी निजात मिलती है।

सुधारे दिल की सेहत:-


अनार का रस दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह धमनियों में रूकावट के जोखिम को कम करता है। जिससे हृदय या मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। इसके अतिरिक्त यह खराब कोलेस्टॉल की मात्रा को भी कम करता है तथा अच्छे कोलेस्टॉल की मात्रा को बढ़ाता है।


बनाए रखे ब्लड शुगर लेवल:-


अनार के रस के सेवन का एक लाभ यह भी है कि यह रक्त में शर्करा के स्तर को नहीं बढ़ाता, जबकि अन्य फलों के रस का सेवन करने से ऐसा होता है। इसलिए मधुमेह से पीडि़त व्यक्ति भी इसका सेवन बेफिक्र होकर कर सकते हैं।


कम करे रक्तचाप:-


जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें अनार के रस का सेवन करना चाहिए। दरअसल, यह एक प्राकृतिक एस्पिरिन है, जो रक्त के जमाव और रक्त के थक्का बनने से रोकता है। साथ ही यह रक्त को पतला करके उसके प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती।


दस्त में लाभदायक:-


अनार के रस का इस्तेमाल दस्त के उपचार के रूप में भी किया जा सकता है। दरअसल, यह एंजाइम्स के स्राव में अहम भूमिका निभाता है और पाचन प्रक्रिया को सही करता है। अगर किसी व्यक्ति को अपच की शिकायत हो तो उसे एक टीस्पून शहद का सेवन एक गिलास अनार के रस में मिलाकर करना चाहिए।


बढ़ाए इम्युनिटी:-


अनार के रस में एंटी−बैक्टीरिल और एंटी−माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो वायरस व बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार होते हैं। साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाते हैं। इतना ही नहीं, इसके एंटी−माइक्रोबियल गुण इसे एचआईवी संचरण का अवरोधक भी बनाते हैं। आपको शायद पता न हो लेकिन अनार एक ऐसा फल है, जिसमें एचआईवी के संचरण को रोकने की क्षमता सबसे अधिक है।



Comments