केला और शहद

 भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केला पैदा करने वाला देश है, भारत के बाद चीन, फिलीपिंस आदि देशों का नाम आता है. भारत में सबसे ज्यादा केला तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में पैदा होता है.

रोजाना केला खाने से कई तरह की बीमारियों से बचाव और अच्छा हेल्थ मिलता है. केला के स्वास्थ्य लाभ, उपचार की जानकारी और अद्भुत फायदे पढ़ें इस लेख में.



 

केला खाने के फायदे पेट के लिए:-

1. केला में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया पेट ठीक करता है. केले में पाए जाने वाला पेसटिन तत्व कब्ज को दूर रखता है. केला जठराग्नि बढाता है, मतलब केला खाने से भूख बढ़ती है.

2. केला से बवासीर का इलाज – केला के बीच में चीरा लगाकर एक चने के बराबर देसी कपूर रख कर केला खा लें. बवासीर के उपचार में फायदा होगा.

3. केला एसिडिटी दूर करता है और पाचन प्रक्रिया ठीक रखता है. केला खाने से आमाशय, आंतो की सूजन भी दूर होती है.

4. पेट के अल्सर के लिए केला – बहुत राहत देता है. केला पेट में एक मोटी रक्षक म्युकस लेयर बनाता है जोकि घाव को ठीक करने में सहायक होती है. इसके साथ ही प्रोटीज तत्व पेट में पाए जाने वाले अल्सर करने वाले बैक्टीरिया से मुक्ति दिलाता है.

5. डायरिया में केला खास फायदेमंद है. दही के साथ 2 केला खाने से पेचिश, दस्त में आराम मिलता है. 

6. केला में मैग्निशियम पाया जाता है, जिसकी वजह से केला जल्दी पच जाता है. केला उपापचय  को दुरुस्त रखता है और कोलेस्ट्रोल कम करता है.

7. केला और दूध वजन बढ़ाने का बढ़िया तरीका है. वजन बढ़ाने के लिए केला, दूध, शहद और चुटकी भर इलायची पाउडर मिलाकर प्रतिदिन सुबह बनाना शेक (Banana shake) पियें या फिर केला खाकर ऊपर से दूध पियें.

8. जिम जाने वालों को आपने केला खाते जरुर देखा होगा. केला में पाए जाने वाला मैगनिशियम मसल्स के Contraction और Relaxation में मदद करता है और मांसपेशियाँ बनाने में कारगर होता है. 

9. केला का हाई-पोटैशियम स्तर जिम और एक्सरसाइज के बाद मसल्स की रिकवरी और नयी मांसपेशियाँ का विकास करता है. केला का सेवन शारीरिक श्रम करने वालो को मांशपेशियों की जकड़न, दर्द से बचाता है.

10. जिम करने से पहले और बाद में या खाना खाने के बाद प्रतिदिन केला खाने से मांसपेशियां मजबूत होती है और पाचन भी अच्छे से होता है.

केला सभी प्रसिद्ध खिलाडियों का प्रिय भोजन रहा है. आपने गौर किया हो तो टीवी पर जरुर देखा होगा कि ज्यादातर खिलाडी ब्रेक में केला जरुर खाते है. ऐसा क्यों है ?

इसका कारण यह है कि केला (Banana) शरीर को धीरे धीरे उर्जा देता रहता है और उर्जा-स्तर को बराबर बनाये रखता है.

2 केला खाने से 90 मिनट तक आप उर्जावान बने रहते हैं.

केला कब खाना चाहिए – 

11. केला खाने का सही समय – सुबह एकदम खाली पेट केला नहीं खाना चाहिए. इसकी बजाय इसे नाश्ते के साथ खाएं.

12. जिम करने से पहले और जिम करने के बाद या शाम को दिन भर की थकान से रिलैक्स पाने के लिए केला खाना उपयुक्त है.

13. रात को ज्यादा मसालेदार खाना खा लिए हो तो खाने के बाद एक केला खा लें. इससे एसिडिटी की वजह से होने वाली सीने की जलन, पेट के अल्सर से आप बचे रहेंगे.

14. रात को सोने से पहले केला खा सकते हैं. इससे अच्छी नींद आती है और रात को भूख भी नहीं लगती. लेकिन अगर आपको अस्थमा, जुकाम,  हो तो शाम या रात को केला न खाएं.

केला कैसे खाएं :-

15. आप केला कॉर्नफ्लेक्स या सेरेल्स में डालकर खा सकते हैं. आप दिन भर में कभी भी केला खा सकते हैं.

16. चाहें तो Oats और दूध के नाश्ते के साथ मेवे जैसे भीगे बादाम, अखरोट के साथ केला खाएं.

17. बनाना-मिल्क शेक या केला और दही की लस्सी के रूप में भी केला लिया जा सकता है.

केला चेहरे के लिए फायदेमंद है :-

18. केला से कई फेस मास्क  बनाये जा सकते हैं, जोकि अलग-अलग  के लिए लाभदायक हैं.

19. केला और शहद – रुखी स्किन के लिए केला और शहद का फेस पैक लगायें. आधा पका केला में 1 चम्मच शहद मिक्स करें. इसे चेहरे और गले पर लगायें. 15 मिनट बाद धो लें. आपका चेहरा नर्म, मुलायम हो जायेगा.

अगर शहद न हो तो पका केला ही मसल कर चेहरे पर लगा लें. 20-25 मिनट लगे रखने दें, फिर हलके गर्म पानी से धो लें. 

20. केला और Oats – ब्लैकहेड और डेड स्किन हटाने के लिए केला और Oats फेस मास्क लगायें. आधा केला एक कटोरी ओट्स में मिला कर चेहरे पर लगा लें. 10 मिनट बाद पानी से रगड़ते हुए हल्के हाथों से छुड़ा लें.

21. केला और दूध – केला मसल कर उसमे दूध मिलाकर चेहरे पर लगायें. 15-20 मिनट बाद धो दें. चेहरे पर चंमक और निखार आ जायेगा.

22. केला और हल्दी – कील- मुहांसों की समस्या से निजात पाने के लिए केला हल्दी फेस पैक फायदेमंद है. एक केला को मसल कर एक चम्मच हल्दी पाउडर, नींबू रस अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगायें. सूखने के बाद धो लें.


Comments