काफी गुणकारी है हरा चना, सेहत को होते हैं ये फायदे

हरा चना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. हरे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फाइबर, आयरन और विटामिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत को स्वस्थ रखते हैं.






 सर्दी का मौसम खाने-पीने का लुत्फ उठाने के लिए सबसे अच्छा वक्त होता है. सर्दियों में मौसमी सब्जियों के भी बहुत से विकल्प होते हैं. इसके अलावा, सर्दी में सब्जियों को कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है. ब्रोकली, पालक, मटर, मेथी, बथुआ, गाजर, चुकंदर, गंजी जैसी चीजों में कैलोरी भी कम होती है और स्वाद में भी मजेदार होती हैं. सर्दी में पालक, गाजर और मटर तो आप खूब इस्तेमाल करते हैं लेकिन एक ऐसी चीज है जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, वह है- हरा चना.ठंड के मौसम में आने वाला हरा चना, जिसे छोड़ या छोला भी कहा जाता है, स्वादिष्ट होता है जिसका प्रयोग सब्जी, कई तरह के व्यंजन और चटनियां बनाने में किया जाता है और इसे कच्चा, उबालकर या फिर भूनकर खाने का तो मजा ही अलग है। 

हरा चना सर्दी की डाइट में शामिल करने के लिए काफी हेल्दी फूड है. अगर अभी तक आपने हरे चने को अपने खाने में शामिल नहीं किया है तो जरूर ट्राई कीजिए. हरे चने को कच्चा भी खाया जा सकता है और इसकी सब्जी भी बनायी जा सकती है. आइए जानते हैं इसके फायदे-



प्रोटीन से भरपूर-

मटर की ही तरह हरा चना भी प्रोटीन से भरपूर होता है और यह मांसपेशियों की वृद्धि में मददगार है.

विटामिन से भरपूर-

हरे चने में विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो सर्दी के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व हैं. इनमें एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं जिससे आपकी इम्युनिटी सिस्टम और स्किन दोनों ही सही रहती है.

फोलेट से भरपूर-

हरे चने में विटामिन बी9 और फोलेट भी मौजूद होता है जो सर्दी में आपके सुस्त दिमाग से लड़ते हैं. फोलेट तनाव से लड़ने में भी मदद करता है.

हरे चने को पीसकर आप पराठा भी बना सकते हैं या सलाद के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा चावल या मीट डिशेज में भी इसे शामिल कर सकते हैं.

आयरन
हरा चना शरीर को आयरन भी मुहैया करवाता है. हरे चने में आयरन की भरपूर मात्रा होती है. रोजाना हरे चने के सेवन से शरीर में खून की कमी भी दूर होती है.

ब्‍लड शुगर
आज के दौर में लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रस्त हैं. इनमें से एक है ब्लड शुगर. कई लोग ब्लड शुगर के कारण काफी दिक्कतों का सामना करते हैं, लेकिन हरे चने के इस्तेमाल से ब्लड शुगर को भी दूर किया जा सकता है. इसके लिए एक सप्ताह तक आधी कटोरी हरे चने को खाना चाहिए. इससे ब्लड शुगर का धीरे-धीरे कंट्रोल में आने लगता है

Comments