क्या आपकी डाइट में काला चना शामिल है? जी हां, विटामिनों का खजाना

 चना तो आप खाते ही होंगे! चने के छोले या चने की दाल या फिर चने के बेसन के बने पकवान तो अक्सर खाते होंगे, लेकिन क्या आपकी डाइट में काला चना शामिल है? जी हां, विटामिनों का खजाना, काला चना। यह रेशेदार होता है, विटामिन के साथ खनिजों से भी भरपूर होता है और इसमें वसा कम होता है। इसे डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं कि इसे खाने के क्या-क्या फायदे हैं:




1.ऊर्जा बढ़ाए:-

 इससे आपके शरीर को उर्जा मिलती है। आपको बता दें कि चना खाने से ऊर्जा मि‍लती है। यदि आप चने को गुड़ के साथ लेते हैं तो ये और अधिक फायदा होगा।

2.फाइबर से भरपूर:-

फाइबर से भरपूर काला चना पाचन क्रिया के लिए विशेष फायदेमंद होता है।आप रातभर भिंगोकर रखे गए चने को खाने से कब्ज की समस्या में लाभ मिलता है। साथ ही जिस पानी में चने को भिगोया गया हो उस पानी को फेंकने के बजाय पीने से भी फायदा होगा।

3.आयरन का स्रोत:-

गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बढ़ते बच्चों के लिए काले चने बहुत ही फायदेमंद है। काले चने में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है और यह आपको ऊर्जावान रहने और एनीमिया को रोकने में मदद कर सकता है

4.त्वचा के लिए हेल्दी:-

काले चना फोलेट्स, आहार फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, आयरन और फॉस्फोरस से भरपूर है। ये त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही चने के पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर चमक आती है।

5.दिल को रखे दुरुस्त:-

काला चना एंटीऑक्सिडेंट्स, एंथोसायनिन, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एएलए से भरा हुआ है, जो हृदय रोग की समस्याओं को दूर करके स्वस्थ रक्त वाहिकाओं को बनाए रखने और ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में आपकी मदद कर सकता है। यह फोलेट और मैग्नीशियम का भी एक अच्छा स्रोत है, जो आपको दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायता कर सकता है।

6.कोलेस्ट्रॉल लेवल करे कम:-

काले चने घुलनशील फाइबर होता है और यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। काला चना एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और कुल कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करता है।

7.डायबिटीज करे कंट्रोल:-

मधुमेह या डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चने का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है। काले चने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पच जाते हैं जिसके कारण ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है। इसलिए, यह इंसुलिन प्रतिरोध में योगदान दे सकता है और टाइप 2 मधुमेह के आपके जोखिम को खत्म कर सकता है।

 8. काले चने के फायदे पाचन तंत्र को मजबूत बनाये

चने में फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है जो कब्ज जैसी समस्याओं को ठीक करने में सहायक होता है। यही वजह है जिन लोगो को पाचन संबंधी समस्या होती है। वह रोजाना सुबह खाली पेट भिंगे हुये चने का सेवन करते है। अगर आपको भी पाचन तंत्र की समस्या है तो आपको भी इसे रोजाना सुबह भिंगे चने का सेवन करना चाहिए।

9. काले चने के फायदे वजन को कम करने में

जो लोग भी अपने वजन को लेकर परेशान है या जो लोग हमेशा खाते रहते है उन्हे चने का सेवन जरुर करना चाहिए। ज्यादा खाने की वजह से वजन बढ़ता रहता है। ऐसे में चना  व्यक्ति के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपको तो पता ही है की चने में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो भूख को काफी समय तक नियंत्रित किये रहता है। इसलिए प्रतिदिन भिंगें चने का सेवन करना आपके वजन को काफी हद तक कम कर सकता है।

10.काले चने के फायदे हड्डियों को मजबूत बनाने में

 काले चने में कैल्शियम, मैग्निशियम, और आयरन मौजूद होते है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते है। जिनकी कमी होने के कारण काफी लोग घुटने के दर्द, कंधो में दर्द और जोड़ो के दर्द से परेशान रहते है। ऐसे व्यक्ति को प्रतिदिन भिगोयें हुये काले चने का नियमित रुप से सेवन करना चाहिए। जो लोग फोर्स या पुलिस की तैयारी करते है उन्हे तो हमेशा ही काले चने का सेवन करना चाहिए। ताकि उन्हे पूर्ण रुप से फुर्ती और तेज दौड़ने के लिए ऊर्जा और स्टेमिना मिलती रहे।

11. काले चने के फायदे रक्तचाप को नियंत्रित करने में

प्रतिदिन भिंगें हुये काले चने का सेवन करने से आप रक्तचाप को असंतुलित होने से बचा सकते है। ऐसे में ब्ल्ड प्रेशर वाले व्यक्ति को काले चने का नियमित सेवन करना चाहिए। यह आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

  1. काले चने के सेवन से आप मानसिक रुप से स्वस्थ रहते है।
  2. डायबिटिजका रोगी को काले चने का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए।
  3. गर्भवती महिला को काले चने के सेवन से भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है।
  4. काले चने के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
  5. हृदय रोग वाले व्यक्ति के लिए काला चना काफी लाभदायक होता है।
  6. चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए काले चने का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  7. काले चने की सब्जी खाने से भी जरुरी पोषक तत्व मिलते है।
  8. शरीर को दुगुना पोषण देने के लिए रोज सुबह अंकुरित चना खाना चाहिए।
  9. शरीर में हिमोग्लोबीन को बढ़ाने के लिए काले चने का सेवन करना चाहिए।
  10. चने के फायदे वीर्य को गढ़ा करने में किया जाता है।
  11. काले चने पीलिया रोगी के लिए लाभदायक होता है।
  12. पथरी वाले मरीज को काले चने अवश्य खाना चाहिए।
  13. आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए काले चने का सेवन करना चाहिए।
  14. प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए काले चने का सेवन करना चाहिए।
  15. चना शरीर के तापमान को संतुलित बनाये रखता है।


काले चने के नुकसान:-

  • किसी भी चीज के अधिक सेवन करने से वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है। ऐसे ही चने के भी अधिक सेवन से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • काले चने के अधिक सेवन से दस्त जैसी समस्या होने लगती है।
  • गैस और पाचन संबंधी समस्या होने लगती है।
  • काफी लोगो को काले चने के सेवन से एलर्जी होने लगती है।
  • यदि आपको भी ऐसी समस्या होती है तो काले चने का सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

हमने आपको इस लेख में काले चने के फायदे और नुकसान के बारे में पुरी जानकारी देने की कोशिश की है। यदि आपको भी स्वस्थ रहना है और ऐसे फायदे चाहिए तो काले चने का सेवन करना ना भूले। रोजाना अपने डाइट में भिंगे हुये काले चने को शामिल जरुर करे। काले चने के नुकसान भी है जिसे अधिक मात्रा में इसे ना खाये।

मुझे यकिन है की आपको यह लेख पसंद आयी होगी। इसलिए इसे सोशल मीडिया और दोस्तो को शेयर करना ना भूले। ऐसे ही रोजाना सेहत से जुड़ी जानकारी पाने के लिए जुड़े रहे healthiduniya.blogspot.com के साथ।


Comments